फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ils generate in kushinagar airport

सुरक्षित लैंडिंग के लिए आईएलएस से लैस होगा हवाईअड्डा

Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
ils generate in kushinagar airport
सुरक्षित लैंडिंग के लिए आईएलएस से लैस होगा हवाईअड्डा
विज्ञापन

- कोहरे में हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने में नहीं होगी दिक्कत
- लगभग आठ महीने लग सकते हैं आईएलएस सिस्टम से युक्त होने में
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से विमानों की उड़ान शुरू हुए एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक सामान्य संसाधन के सहारे विमानों की लैंडिंग और फ्लाइट है। अब हवाईअड्डा को (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) से लैस किया जाएगा। इसमें लगभग आठ माह का वक्त लगेगा।
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2021 में किया था। उद्घाटन के समय स्पाइसजेट ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। अभी दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की हवाई सेवा जारी है। कोलकाता और मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इस हवाईअड्डे के लोकार्पण को एक साल बीतने के बाद भी विमानों की लैंडिंग के लिए सामान्य संसाधन का प्रयोग किया जा रहा है। अब अब जाड़े का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कोहरा पड़ने पर विमानों की लैंडिंग या फ्लाइट प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इसे देखते हुए इस हवाईअड्डे को आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) से लैस करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसके लिए मशीनों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद उन्हें यहां भेजकर लगाया जाएगा। इस कार्य को पूर्ण होने में लगभग आठ महीने का समय लग सकता है।

कुशीनगर हवाईअड्डे को आईएलएस से युक्त करने के लिए मशीनों की खरीदारी की प्रक्रिया दिल्ली में उच्च स्तर पर चल रही है। उसके बाद उसे लाकर लगाने और चालू करने में लगभग आठ महीने का समय लगने की संभावना है।
- बी. प्रदीप, डायरेक्टर, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed