{"_id":"6709b9105960a41e2f03e207","slug":"illegally-operated-hind-hospital-sealed-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-713954-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध रूप से संचालित हिंद हॉस्पिटल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध रूप से संचालित हिंद हॉस्पिटल को किया सील
Sat, 12 Oct 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के महुआरी स्थित हिंद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल का न तो पंजीयन मिला और न ही मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद था।
बृहस्पतिवार की देर शाम को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के निर्देश पर नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा ने सुकरौली सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत वर्मा के साथ क्षेत्र के महुआरी में संचालित हिंद अस्पताल की जांच की। इस दौरान हिंद हॉस्पिटल का पंजीयन वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर नहीं पाया गया। इसके अलावा अस्पताल पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।
टीम ने हॉस्पिटल संचालक से जब कागजात मांगा तो संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच टीम को मौके पर हॉस्पिटल में कई कमियां मिलीं। जांच के बाद टीम ने हिंद हॉस्पिटल को सील कर दिया।स