{"_id":"68daea10116337686506063a","slug":"illegal-shops-removed-from-tehsil-premises-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146335-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसील परिसर से हटाई गईं अवैध दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसील परिसर से हटाई गईं अवैध दुकानें
Tue, 30 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कसया तहसील परिसर से अवैध दुकानें हटवाता प्रशासन। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। कसया तहसील कचहरी परिसर में अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम कसया के आदेश पर क्रेन की मदद से सभी अवैध दुकानों को हटवा दिया गया।
कुछ दिन पूर्व तहसील परिसर में एक अधिवक्ता की मेज-कुर्सी तोड़े जाने की घटना सामने आई थी। इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। अधिवक्ताओं की शिकायत पर एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से संचालित दुकानों को बंद करवाते हुए एक दुकानदार के खिलाफ धारा शांति भंग की कार्रवाई भी की गई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से तहसील परिसर में लंबे समय से अवैध रूप से चल रही दुकानों पर रोक लगाई जा सकी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तहसील परिसर में अवैध कब्जा और दुकानें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।