फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal occupation removed from temple land in Pipra Buzurg

Kushinagar News: पिपरा बुजुर्ग में मंदिर की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from temple land in Pipra Buzurg
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग से सटे तालाब और भीटा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने सोमवार को हटवा दिया। छह माह से हो रही शिकायतों और मंदिर के महंथ शत्रुधनदास के आमरण अनशन के बाद प्रशासन हरकत में आया। 19 अतिक्रमणकारियों के अस्थायी कब्जे को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

पिपरा बुजुर्ग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से सटे तालाब और भीटा की भूमि पर काफी दिनों से लोग अतिक्रमण किए थे। विरोध करने पर महंथ को धमकाते थे, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं सुनते थे। इसके चलते इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ पर्व न मनाने की घोषणा तक कर दी गई। मंदिर के महंथ शत्रुधनदास रविवार सुबह से आमरण अनशन पर बैठ गए। इनके समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश साही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, हिंदू नेता नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में साधु-संत और पदाधिकारी जुट गए। सोमवार को मंहत की हालत बिगड़ने पर विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जिसान अली मौके पर पहुंचे और जांच के बाद स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, राजस्वकर्मी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अनशनकारियों के न मानने पर प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर तत्काल प्रभाव से 19 अतिक्रमणकारियों के कच्चे निर्माण ध्वस्त करा दिया। इसके बाद महंथ को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। इलाज के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसको लेकर पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल रहा। तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed