{"_id":"693871765ae925677f0bc045","slug":"illegal-hospitals-change-their-names-as-soon-as-a-death-occurs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150429-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध अस्पताल... मौत होते ही बदल लेते हैं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध अस्पताल... मौत होते ही बदल लेते हैं नाम
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में चल रहे अवैध अस्पताल कमाई के चक्कर में लोगों की जान से खेल रहे हैं। ऐसे अस्पतालों में अक्सर डॉक्टर की लापरवाही के कारण किसी न किसी की मौत की खबर आती ही रहती है पर डीएम की सख्ती के बाद भी अवैध तरीके से संचालित ऐसे अस्पतालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
हालात ये हैं कि अस्पताल संचालक किसी मरीज की मौत के बाद नाम बदलकर फिर अपना धंधा शुरू कर देते हैं। अभी हाल ही में हाटा कस्बे में संचालित कृष्णा हाॅस्पिटल में एक दिन पहले बवासीर के ऑपरेशन में लापरवाही से मरीज की मौत गो गई। जांच में पता चला है कि यही अस्पताल संचालक इसके पहले इसी मकान में दूसरे नाम से अस्पताल चलाता था, तब भी एक प्रसूता की मौत हो गई थी।
अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों में इलाज में लापरवाही से मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसी शिकायतें बढ़ने पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने डीएचएस की बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए थे कि अवैध अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई करें। वैध अस्पतालों की सूची सभी सीएचसी पर चस्पा करें। बावजूद इसके जिले में अवैध तरीके से संचालित होने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
हाटा कस्बे में संचालित कृष्णा हाॅस्पिटल में कप्तानगंज निवासी 45 वर्षीय एजाज मोहम्मद छह दिसंबर को बवासीर का ऑपरेशन कराने गए थे। ऑपरेशन में लापरवाही से रविवार रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक व वर्कर अस्तपाल बंद कर भाग गए।
वहीं रामकोला कस्बे में संचालित गीतांजलि हॉस्पिटल में पूनम देवी की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन संदिग्ध मिला। इस मामले में संचालक अरविंद शर्मा पर रामकोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद गलत तरीके से कराए गए रजिस्ट्रेशन को डीएम के निर्देश पर निरस्त कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि हाटा का कृष्णा हॉस्पिटल जिस मकान में संचालित होता था।
उसी मकान में दो माह पहले यह संचालक एस हॉस्पिटल के नाम से संचालित होता था। हाटा के पिपराइच रोड पर न्यू गोल्ड हॉस्पिटल बेसमेंट में संचालित होता था, एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील कर दिया। इसके बाद यही संचालक हाटा के देवरिया रोड पर सिया हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल संचालित करने लगा।