{"_id":"68545c16bbcef4dbf90da734","slug":"illegal-encroachment-removed-from-the-roadside-in-dubha-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139889-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डूभा में सड़क किनारे से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डूभा में सड़क किनारे से हटवाया अवैध कब्जा
Fri, 20 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। मुआवजे के भुगतान के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले आठ लोगों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने अभियान चला कर बुलडोजर से आठ मकानों को तोड़ दिया। सड़क निर्माण कार्य में यह घर रोड़ा बन रहे थे। वाराणसी-तमकुहीराज एनएच 727बी पर कुछ स्थानों पर लोगों ने कब्जा किया था। इस कारण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। पूर्व में भी दो स्थानों पर तहसील प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कब्जा खाली कराया गया। बृहस्पतिवार को दोपहर में जेसीबी की मदद से डूभा निवासी आठ लोगों का कब्जा हटाया गया। तमकुहीराज से वाराणसी को जोड़ने के लिए देवरिया के भाटपारानी, मझौलीराज, नवलपुर, भागलपुर होते हुए एनएच 727बी का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क में जिन लोगों की जमीन पड़ी है। उसमें से अधिकतर लोगों को प्रशासन की ओर से निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। बावजूद इसके जमीन से अपना कब्जा कुछ लोग खाली नहीं कर रहे थे।
एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर के निर्देश के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम में शामिल वेदप्रकाश उपाध्याय, अश्विनी राय, अशोक वर्मा, भृगुनाथ गुप्ता, आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के डूभा गांव अधिग्रहण की जद में आने वाले आठ कब्जे को बुलडोजर की मदद से खाली कराया।