{"_id":"6a286f5b3e16c83763044c6a","slug":"illegal-clinic-near-chc-gate-raided-stockpile-of-medicines-seized-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161439-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी गेट पर क्लिनिक में छापा, दवाओं का जखीरा और गर्भपात के उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी गेट पर क्लिनिक में छापा, दवाओं का जखीरा और गर्भपात के उपकरण बरामद
Wed, 10 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। सीएचसी कुबेरस्थान के मुख्य गेट पर मकान में संचालित अवैध क्लिनिक पर सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाएं, इंजेक्शन तथा गर्भपात से संबंधित उपकरण बरामद हुए।
टीम ने नायब तहसीलदार नवीन आनंद की मौजूदगी में क्लिनिक को सील कर दिया। यह क्लिनिक कथित रूप से अस्पताल में कार्यरत एक आशा कार्यकर्ता संचालित कर रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लंबे समय से डॉक्टरों के समानांतर ओपीडी चलाई जा रही थी और गर्भवती महिलाओं के इलाज के साथ गर्भपात कराए जाते हैं।
सीएचसी में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को बरगला कर आशा कार्यकर्ता क्लीनिक में ले जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित महिला को गर्भपात करते हुए पकड़ने का दावा किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को नायब तहसीलदार नवीन आनंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। टीम ने क्लिनिक की जांच की तो बड़ी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और गर्भपात में प्रयुक्त होने वाले उपकरण मिलने का दावा किया गया।