{"_id":"5ece9b578ebc3e907c685f1f","slug":"ill-person-dead-three-days-ago-returned-from-mumbai-kushinagar-news-gkp352686480","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले मुंबई से लौटे बढ़या बुजुर्ग के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले मुंबई से लौटे बढ़या बुजुर्ग के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बढ़या बुजुर्ग में तीन दिन पहले मुम्बई से आए व्यक्ति की मौत की सूचना पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य ?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले मुंबई से लौटे बढ़या बुजुर्ग के व्यक्ति की मौत
सुकरौली। क्षेत्र के बढ्यां बुजुर्ग गांव में तीन दिन पहले मुंबई से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार देर रात मौत हो गई। खांसी-बुखार से पीड़ित इस व्यक्ति को मंगलवार को परिजन पीएचसी सुकरौली ले गए थे। डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। परंतु परिजन उसे घर लेकर चले आए थे। बुधवार को स्वास्थ्य टीम के पहुंचने से पहले घरवालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
52 वर्षीय यह व्यक्ति मुंबई से गांव के चार लोगों के साथ 25 मई को ट्रेन से गोरखपुर और वहां से बस से गांव पहुंचा था। घरवालों के अनुसार, मंगलवार को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर पीएचसी सुकरौली लेकर गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हालत गंभीर दिखने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया था लेकिन परिजन घर लेकर चले गए। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों को मुंबई से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत की सूचना दी। डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम गांव पहुंची, तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। स्वास्थ्य टीम ने परिवार के सदस्यों व उसके संपर्क में आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है। इस व्यक्ति की पहले से तबीयत खराब थी, जिसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।