फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ignou admission date up to 15th feb

Kushinagar News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी

Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
ignou admission date up to 15th feb
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र -2024 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रत्येक वर्ष इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया दो बार (जनवरी सत्र, जुलाई सत्र) में चलती है। किसी भी उम्र का कोई व्यक्ति जो स्नातक, परस्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहता है। वह इग्नू में प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन

इग्नू पत्राचार पाठ्यक्रम के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। सीबीसीएस प्रणाली को बहुत पहले से लागू करने वाले इग्नू में वर्ष में सिर्फ एक बार परीक्षा होती है। इसलिए इसमें विद्यार्थियों के ऊपर दो बार एसाइनमेंट प्रोजेक्ट जमा करने और परीक्षा देने का दबाव नहीं रहता है। अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम और अंग्रेजी, हिंदी, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र और इतिहास विषय से एमए करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, परामर्श एवं परिवार चिकित्सा में डिप्लोमा की सुविधा भी यह केंद्र देता है। यहां से लैब टेक्नीशियन में प्रमाण पत्र, मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed