फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   IG took note of the Prime Minister's House site preparation

आइजी ने प्रधानमंत्री के सभा स्थल की तैयारी का जायजा लिया

Wed, 23 Nov 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
IG took note of the Prime Minister's House site preparation
सभा स्थल कीआईजी ने तैयारी का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 नवम्बर को होने वाली रैली के लिए कसया हवाई पट्टी पर बनाए जा रहे सभा स्थल सहित सुरक्षा बंदोबस्त से जुड़ी तैयारी का जायजा लेने के लिए बुधवार को दोपहर बाद आईजी जोन आए थे। वहां पर उन्होंने मातहतों के साथ चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन

27 नवंबर को कसया हवाई पट्टी पर सत्ता परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की ओर से सभा स्थल का दौरा कर एक-एक बिंदु पर मातहतों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल, डीएम शंभू कुमार ने हवाई पट्टी पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच, बैरिकेडिंग, हेलीपैड और वाहन पार्किंग स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए होने वाली विशेष इंतजाम के बारे में भी चर्चा की गई। इसमें चार सेफ हाउस, एक आफिस सहित कई अति महत्वपूर्ण तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद से बातचीत करके जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एएसपी लाल साहब यादव, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह सहित जिले के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का मंच जमीन से 8 फुट उंचा होगा। मंच की साइज 32 और 56 फुट के गुणांक में होगा। तैयार हो रहा मंच पूरी तरह से वाटर प्रूफ होगा। यह जानकारी टेंट हाउस के प्रोपराइटर ने दी। बताया कि अब तक प्रधानमंत्री की छह सभाओं में टेंट से जुड़ी व्यवस्था को पूरा करा चुका हैं।

राज्यपाल के भी आने की संभावना
प्रशासनिक  सूत्रों की मानें तो प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी इस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन संभावना के आधार पर उनके लिए भी तैयारी हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed