{"_id":"623f4adc0a5c3c1711360efa","slug":"if-you-mess-with-the-administration-you-will-have-a-condition-like-me-kushinagar-news-gkp431179717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश जैनुद्दीन उर्फ गोगा का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश जैनुद्दीन उर्फ गोगा का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रशासन से पंगा लिए तो होगा मेरे जैसा हाल’
49 सेकेंड का है यह वीडियो
उजारनाथ(कुशीनगर)। कहा गया है कि बिना भय के प्रीत नहीं होती। शायद यही हाल पुलिस की गोली से घायल जैनुद्दीन उर्फ गोगा का है। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल होने पर अस्पताल में भर्ती जैनुद्दीन उर्फ गोगा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अपराधियों को सलाह दे रहा है कि यदि प्रशासन से पंगा लिए तो मेरे जैसा हाल होगा। प्रशासन से कोई जीत नहीं पाएगा। गलत संगत से मैंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है। तुम लोग ऐसा मत करना।
पटहेरवा के जैनुद्दीन उर्फ गोगा का यह वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 49 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस मुठभेड़ में घायल जैनुद्दीन उर्फ गोगा कह रहा है कि वह बहुत बड़ी गलती किया कि प्रशासन से पंगा ले लिया। कोई भी अपराधी या बदमाश प्रशासन से पंगा नहीं ले सकता। अगर लेगा तो उसका, उसी के जैसा हाल होगा। वीडियो में यह भी कह रहा है कि स्वयं उसने गलत संगत में अपना जीवन बर्बाद कर लिया। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। उसके पास मोबाइल कैसे उपलब्ध हो गया, यह भी एक बड़ा सवाल है। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में है, जिसमें गोगा बदमाशों को सलाह दे रहा है।