{"_id":"61e6fb5e57edfb43d343eece","slug":"if-you-meet-alone-i-will-tell-kushinagar-news-gkp42413572","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले में मिलो तो बताता हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले में मिलो तो बताता हूं...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेले में मिलो तो बताता हूं...
बाइक पकड़ने वाले सिपाही के लिए युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा
पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। बाइक पकड़ने से नाराज एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से समउर चौकी में तैनात सिपाही को धमकी दी है। धमकी वाली पोस्ट मंगलवार को वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के समउर बाजार पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। अपनी पोस्ट में युवक ने सिपाही के लिए लिखा है कि कुछ दिन पहले तुमने मेरी बाइक पकड़कर अच्छा नहीं किया। अकेले में मिलो तो बताता हूं। चर्चा है कि एक युवक की बाइक को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़कर सिपाही पुलिस चौकी ले गए थे। इससे क्षुब्ध युवक सिपाही को उसके मैसेंजर पर धमकी दी है। इसकी जानकारी सिपाही ने अपने आला अधिकारियों को दी है।
चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। धमकी देने वाले युवक का पता लगा लिया गया है। युवक कह रहा है कि उसकी आईडी हैक करके किसी ने शरारत की है। अगर सिपाही की तरफ से तहरीर मिलती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। जांच चल रही है।