फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If there is a fire, inform the control room

Kushinagar News: आग लगे तो कंट्रोल रूम को दें सूचना

Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
If there is a fire, inform the control room
पडरौना। अग्निकांड से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की गई है। आग लगने की स्थिति में प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर अग्निकांड से बचाव के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे तापमान और तेज पछुआ हवा से बड़े पैमाने पर अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। घर, खेत, खलिहान एवं जान-माल को भारी क्षति हो रही है। यदि छोटी-छोटी सावधानियां बरतते हुए अग्निकांड की घटनाओं को रोका जा सकता है। यदि रसोई घर फूस का हो तो उसकी दीवार पर मिट्टी का लेप लगा दें। रसोई घर की छत ऊंची रखें और वहां आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू, मिट्टी और दो बाल्टी पानी रखें। हवन आदि का काम सुबह नौ बजे से पहले कर लें। भोजन पकाते समय ढीले-ढाले और पॉलिस्टर के कपड़े न पहनें। भोजन पकाने के बाद रसोई गैस सिलिंडर बंद कर दें।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान, ट्रेन एवं बस आदि में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें। इन्वर्टर की बैट्री में पानी कम न होने दें। खेतों में 10x10 फीट तक सफाई कर दें, ताकि इलेक्ट्रिसिटी फॉल्ट होने से बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी से खेत में खड़ी फसल को नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि आग की घटनाओं से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर-7054177824, राज्य टोल फ्री नंबर-1912, फायर ब्रिगेड नंबर - 101 व 100 और जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर -1077, 05564-240590 पर तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed