फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the vehicle does not reach the election, action will be taken against the owner

Kushinagar News: चुनाव में वाहन नहीं पहुंचा तो मालिक पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle does not reach the election, action will be taken against the owner
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान(वाहन) सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए समय से पुलिस लाइन में वाहन पहुंचाने के लिए निर्देश देते हुए चेताया कि यदि समय से वाहन नहीं पहुंचे तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि विद्यालय में उपयोग की जा रही वाहनों में कैमरे लगाना अनिवार्य है। सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस की जांच जरूर है। वाहन चालक के पास चरित्र प्रमाण पत्र, वैद्य ड्राईविंग लाईसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूर होना चाहिए। वैसे वाहन जिनका उपयोग न होता है या बहुत पुराना हो गया हो, उसे विद्यालय से हटाकर एआरटीओ कार्यालय को सूचना दें। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारीकरण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। एसएच और अन्य श्रेणी के मांर्गों पर मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी थानों को पेट्रोलिंग करने व स्कूली वाहनों के फिटनेस चेकिंग व रिफ्लेक्टर न लगाए वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। समिति के सचिव मृत्युंजय झा ने बताया कि भैंसहा, पिपराझाम मार्ग, कुशीनगर रमाभार मार्ग, केएसटी प्रमुख जिला मार्ग आदि पर स्टॉप, हजार्ड, साइन बोर्ड लगाए गए। उनपर जरूरत के मुताबिक रम्बल स्ट्रीप, जेब्रा क्रासिंग और टी जंक्शन बनाए गए। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शपथ ग्रहण, निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप लगाने के अलावा जगह-जगह हेलमेट वितरण किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ. मोहम्मद अजीम, अश्वनी शुक्ला, हेमंत कुमार यादव, अरविंद द्विवेदी, सतीश कुमार सिंह, विनय कुमार, रामख्याली सत्यार्थी, सोनू कुमार तिवारी, डाॅ. आरडी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed