फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the teacher did not come to school rampage

शिक्षक नहीं आए तो स्कूल में हंगामा

Thu, 04 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। बृहस्पतिवार को करीब दस बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। लोग यहां तैनात शिक्षकों के नहीं आने से काफी खफा थे।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि शिक्षक खुद आते नहीं हैं और अपनी जगह दूसरे लोगों को बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। नाराज लोगों ने लक्ष्मीगंज-पकड़ियार मार्ग को जाम करके धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



कप्तानगंज के बीईओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। इस विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं। लोगों का आरोप था कि एक शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे शख्स को बच्चों को पढ़ाने के लिए रखा है। इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य रविंद्र प्रताप सिंह, संजय राव, रामशकल, प्रदीप, हीरा, रामप्रीत, केदार, गुड्डू सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज, बिहारी सहित विद्यालय पर पहुंचे।


वहां शिक्षकों की जगह दूसरा शख्स बच्चों को पढ़ाता दिखा। उस शख्स ने इन लोगों को बताया कि यहां तैनात शिक्षक आए नहीं थे। उसके बाद लोगों ने लक्ष्मीगंज-पकड़ियार मार्ग पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।



इसकी जानकारी होने पर एक शिक्षक स्कूल में आ गए। उसके बाद लोग अनुपस्थिति शिक्षक को निलंबित करने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह ने लोगों के बयान को नोट किया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed