फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If public land is not vacated within two days, Tehsil administration will take action.

Kushinagar News: दो दिन में खाली नहीं की सार्वजनिक जमीन तो तहसील प्रशासन करेगा कार्रवाई

Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
If public land is not vacated within two days, Tehsil administration will take action.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। तहसीलदार चंदन शर्मा ने राजस्व टीम के साथ बुधवार को तहसील क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी, बसडीला, पटहेरवा और महुअवा का निरीक्षण किया। इस दौरान धारा-67 (बेदखली) के लंबित 54 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम के मौके पर जाकर की गई। इस निस्तारण की कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप की स्थिति है। सार्वजनिक भूमि पर अवैध रुप से काबिज लोगों को तहसीलदार ने दो दिनों के अंदर भूमि खाली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर सार्वजनिक उपयोग की भूमि खाली नहीं की जाती है तो तहसील प्रशासन भूमि को खाली कराएगा और शुल्क भी वसूला जाएगा।


तहसीलदार ने बताया जोगिया सुमालीपट्टी में धारा-67 (बेदखली) के तहत 16 मामले लंबित थे, जिसमें पोखरी, धोबीघाट और रास्ते के मामले थे। बुधवार को मौके पर जाकर सभी का निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार बसडीला में 18 मामले रास्ता, गड्ढा और पोखरी के मामले, पटहेरवा में खलिहान सहित 12 मामले और महुअवा में बंजर, खाद गड्डा सहित आठ मामले विचाराधीन थे। बेदखली के लंबित इन मामलों का भी निस्तारण राजस्व टीम की मौजूदगी में मौके पर कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed