फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Identity card will be sent by speed post

नए मतदाताओं को स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा पहचान पत्र

Tue, 29 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Identity card will be sent by speed post
नए मतदाताओं को स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा पहचान पत्र
विज्ञापन

पडरौना। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सोमवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्वाचक नामावलियों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने शत प्रतिशत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। मतदाता सूची से मृत मतदाता एवं निर्वाचन क्षेत्र से बाहर निवास करने वाले मतदाताओं का नाम हटाकर सही मतदाता सूची तैयार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने नए मतदाताओं को पहचान पत्र स्पीड पोस्ट से भेजे जाने के बारे में संबंधित मतदाता का सही नाम और पता फार्म में अंकित कराने को कहा, ताकि पहचान पत्र भेजने पर परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली से संबंधित प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से किया जाए। मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने से संबंधित डाटा शुद्ध रूप में अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि जो ईवीएम खराब हैं, उन्हें सही कराया जाए। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने निर्वाचक नामावली से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है, उनके लिए बूथवार सूची बनाकर कार्य करें। साथ ही जिन बूथों पर लिंगानुपात में अंतर पाया गया है, उसके संबंध में आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जाए। जिन बूथों पर महिला मतदाता का नाम सूची में कम जोड़ा गया है, ऐसे बूथों की सूची बनाकर महिला मतदाताओं का सत्यापन कराकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजर के साथ बैठक करते हुए निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दिए गए निर्देशों के संबंध में जानकारी दी जाए। साथ ही बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिलाते हुए निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने-हटाने, सही पता आदि कार्यों को सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान डीएम के साथ एडीएम विंध्यवासिनी राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed