फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Identifying the attackers has become a challenge.

Kushinagar News: हमलावरों की पहचान बनी चुनौती

Fri, 11 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Identifying the attackers has become a challenge.
कुशीनगर। रेलवे फाटक संख्या 13सी पर 28 अगस्त की रात गेटमैन सुधीर मिश्रा पर हुए हमले के मामले में हमलावरों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। गंभीर रूप से घायल गेटमैन की याददाश्त भी अब तक पूरी तरह वापस नहीं आई है।
विज्ञापन

उनका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जीआरपी और कप्तानगंज पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में गेट खोलने और बंद करने को लेकर किसी व्यक्ति से विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रेन आने पर फाटक बंद होने के दौरान और ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलने की स्थिति में भी सिग्नल की बत्ती कई बार नहीं जलती। इससे दूर से यह पता नहीं चल पाता कि फाटक बंद है या खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात में सिग्नल का स्पष्ट संकेत नहीं मिलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। व्यस्त ढाला होने के कारण जल्दबाजी में फाटक पार करने की कोशिश हादसे का कारण बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed