फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ian viswas rally reach in kushinagar district

भाजपा सरकार में गुुंडाराज व भ्रष्टाचार खत्म : हरीश

Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ian viswas rally reach in kushinagar district
मल्लूडीह में जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते सांसद हरीश द्विवेदी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा सरकार में गुुंडाराज व भ्रष्टाचार खत्म : हरीश
विज्ञापन

- मल्लूडीह में जन विश्वास यात्रा का हुआ स्वागत हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को मल्लूडीह पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं व लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया।
यात्रा के प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का स्वागत केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों का स्वागत है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने सपा के गुंडाराज व अराजकता को समाप्त करने का नारा दिया था और वोट मांगा था। आज न गुंडाराज है और न ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि इत्र व्यवसायी के घर छापे से सपा मुखिया बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वोट के लिए जिन्ना की वकालत करते हैं। भाजपा विकास की बात करती है। जिन्ना ने आजादी के बाद देश को बांटा था।

देवरिया के सांसद रामपतिराम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों के बल पर 2022 में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सबका साथ व सबका विकास की नीति के साथ डबल इंजन की सरकारें आगे बढ़ रही हैं। यह जन विश्वास यात्रा केवल 2022 के विधानसभा चुनाव ही नहीं 2024 के केंद्र की चुनाव की तैयारी भी है। केंद्र का रास्ता यूपी से ही होकर जाता है। अतिथियों का स्वागत व संचालन विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया। अध्यक्षता अनिल प्रताप राव ने किया। संजीव राय, प्रदेश प्रवक्ता राकेश द्विवेदी, रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पीएन पाठक, जितेंद्र प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, विजय कुमार शुक्ल, संतोष सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, कौस्तुभ नारायण मिश्र, सुधीर राव, मोहन वर्मा, जगदंबा सिंह, अमृतांशु शुक्ल, जयप्रकाश शाही, संतोष दत्त राय, अमिय जायसवाल, नंदू वर्मा, मिथिलेश शर्मा, मंकेश राय, सिद्धेश्वर शाही, वीरेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र, सर्वेश, चंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed