फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   I kept a fast for the long life of those sons who threw me out of the house

Kushinagar News: जिन बेटों ने घर से निकाला, उन्हीं के दीर्घायु के लिए रखा व्रत

Mon, 15 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
I kept a fast for the long life of those sons who threw me out of the house
वृद्धाश्रम में पूजा-अर्चना करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत-सोशल मीडिया   
कसया। नगर में संचालित वृद्धाश्रम में अपने घरों से निकाली गईं आठ वृद्ध महिलाओं ने उन्हीं बेटों के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा, जिन बेटे व बहुओं ने उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दिया। व्रती महिलाओं का कहना है कि बेटे-बहुओं ने ठुकराया है, हम तो एक मां है और एक मां की जब तक सांस चलती रहेगी, तब तक अपने बेटों के स्वस्थ्य, स्वास्थ्य, धन धान्य के लिए पूजा व्रत करती रहेंगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण के सहयोग से वृद्धजन आवास गृह कसया में कुल 69 वृद्ध रहते हैं। जिनमें 28 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल हैं। इन्हीं 41 वृद्ध महिलाओं में 8 महिलाओं ने अपने बेटों के लिए निर्जला व्रत रखा। इन महिलाओं ने अपने दुखों को छुपाते हुए बताया कि बेटे बहुओं को दोष नहीं दे सकते, दोष तो हमारे कर्मों का है। शायद हम लोगों की जिंदगी में यही लिखा था और लिखे को कौन टाल सकता है। बेटे बहुओं के द्वारा घर से निकालने के बावजूद भी इन 8 महिलाओं के नम आंखों से भी अपने बेटे बहुओं के लिए दुआएं ही निकल रही थीं। बेटे, बहुओं को कोसने के बजाय अपनी ही तकदीर को कोसते हुए पूरे श्रद्धा मन से निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से पूजा पाठ में जुड़ी रहीं। प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू, लेखाकार ऋषभ कपूर, केयरटेकर मनोज पांडेय, रुचि मल्होत्रा, केयरटेकर रमा प्रजापति ने व्रती महिलाओं के विधि विधान पूजा पाठ के लिए सारी तैयारियां की थी। इस संबंध में वृद्धाश्रम की प्रबंधक रागनी सिंह रज्जू ने बताया कि आश्रम में 8 महिलाओं ने व्रत रखा है। जिनका पूरा इंतजाम किया गया हैं। व्रत रह कर अपने पुत्रों की सलामती की दुआ मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed