{"_id":"612e6b538ebc3e88394c5b97","slug":"hustle-and-bustle-kushinagar-news-gkp407479272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा सीएचसी में कोविड टीकाकरण का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा सीएचसी में कोविड टीकाकरण का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धक्का-मुक्की के बीच लग रही कतार
वैक्सीनेशन में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सीएचसी में बने टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार को भारी अव्यवस्था देखी गई। लोग टीकाकरण बूथ तक पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे। भीड़ को संभालने के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह लोग भी कुछ करने में असमर्थ थे।
दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को सीएचसी का टीकाकरण केंद्र खुला। यहां वैक्सीन लगवाने वालों की काफी भीड़ सुबह ही जुट गई। आलम यह था कि पूरे परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बूथ तक पहले पहुंचने की चक्कर में लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे। कई बार तो लोगों में कहासुनी भी हो जा रही थी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी सामाजिक दूरी का पालन करने की किसी को फिक्र नहीं थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भी खराब हो गई। गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे, लेकिन वैक्सीन लगवाने के चक्कर में भीड़ में शामिल लोग तनिक भी पीछे हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। दिन के साढ़े तीन बजे तक 350 लोगों को टीका लग चुका था। उसके बाद भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ टीकाकरण केंद्र पर जमी हुई थी। हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एलबी यादव ने बताया कि लोगों की काफी भीड़ जुटने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना संभव नहीं हो पा रहा है। समझाने के बाद भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी बूथ के अंदर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।