{"_id":"662ae96e2e1cbe75650d34d7","slug":"husband-who-became-a-hindrance-in-love-was-murdered-by-her-lover-three-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-115956-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम में रोड़ा बने पति की प्रेमी से मिलकर कराई थी हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम में रोड़ा बने पति की प्रेमी से मिलकर कराई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जमुनी बरवा में 20 अप्रैल की रात सिर पर वार कर आलोक प्रताप सिंह की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। प्रेम में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के अलावा हत्याकांड में शामिल तीसरे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, दो बाइकें व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या का पर्दाफाश करने के लिए कप्तानगंज पुलिस के अलावा स्वॉट टीम व साइबर सेल की टीम गठित की गई थी। छानबीन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जमुनी बरवा निवासी आलोक प्रताप सिंह कुछ वर्षों से विदेश रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी अर्चना सिंह उर्फ रीना का प्रेम प्रसंग गांव के ही रजनीश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह से हो गया। रजनीश ने अर्चना के पति आलोक से दोस्ती कर ली। दोनों आपस में काफी घुल मिल गए। जब आलोक वर्किंग वीजा लेकर नौकरी के लिए दुबई चला गया तो रजनीश आलोक की पत्नी अर्चना के काफी करीब हो गया। हंसी-मजाक के साथ-साथ रजनीश व अर्चना के बीच संबंध स्थापित हो गया।
एसपी ने बताया कि आलोक की पत्नी अर्चना और रजनीश के बीच दिन-रात बात होने लगी। नॉर्मल कॉल के साथ-साथ दोनों वीडियो व वॉइस कॉल के साथ ही चैटिंग करने लगे। दोनों इस रिश्ते से काफी खुश थे। इसी बीच जनवरी 2024 की शुरुआत में आलोक प्रताप सिंह दुबई से हमेशा के लिए घर आ गया। इससे रजनीश और अर्चना का मिलना-जुलना बंद हो गया। लेकिन, दोनों में बातचीत होती रही। वीजा निरस्त कराकर हमेशा के लिए आलोक के घर रहने की बात से रजनीश और अर्चना परेशान रहने लगे। आखिरकार, दोनों ने आलोक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रजनीश उर्फ छोटू सिंह ने अपने दोस्त रियाजुद्दीन के साथ अर्चना से मोबाइल पर संपर्क किया और आलोक प्रताप सिंह को रास्ते से हटाकर उसके साथ आगे की जिंदगी पति-पत्नी के रूप में बिताने की योजना को साझा किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि घटना वाली रात करीब नौ बजे धौरा नहर सड़क पर रजनीश व उसके साथी रियाजुद्दीन ने मिलकर लोहे के हथौड़े से आलोक के सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को फेंक कर भाग निकले। रजनीश व रियाजुद्दीन बाइक से साखोपार होते हुए बोदरवार के रास्ते गोरखपुर जाने की फिराक में थे। तभी डॉ. आंबेडकर मूर्ति के पास से दोनों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में आरोपी पत्नी को सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस हिरासत में ले लिया। इन आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, दो बाइकें, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
आलोक ने सिर्फ अर्चना को बताई थी विदेश नहीं जाने की बात
वीजा को निरस्त कराकर हमेशा घर रहने की बात आलोक ने सिर्फ पत्नी अर्चना को बताई थी। उसे तो यह भी नहीं पता था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही किसी युवक से है। विदेश नहीं जाने की बात की जानकारी होने के बाद से ही पत्नी अपने आशिक से मिलने के लिए बेचैन रहने लगी। रजनीश से फोन पर बातचीत के दौरान आलोक की पत्नी अर्चना ने यह बात बताई और तभी प्रेम संबंध में रोड़ा बने आलोक को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।