{"_id":"6a3c394815aa6ddf35085556","slug":"husband-took-wife-with-him-after-apologizing-returned-alone-after-three-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-162452-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: माफी मांगकर पत्नी को मायके से ले गया पति, 3 घंटे बाद अकेला लौटा, बोला- 'आपकी पुत्री नहीं है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माफी मांगकर पत्नी को मायके से ले गया पति, 3 घंटे बाद अकेला लौटा, बोला- 'आपकी पुत्री नहीं है'
Thu, 25 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:38 AM IST
सार
पुत्री को पता चला था कि उसका पति और उसके परिजन उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इस भय से वह 12 जून 2026 को ससुराल से भागकर मायके गैनही जंगल आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई। घर वालों का कहना है कि 14 जून को धर्मेन्द्र उनके घर पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी को साथ ले जाने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
क्षेत्र के गैनही जंगल गांव मायके पहुंची विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पिता ने दहेज उत्पीड़न और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि पति अपनी पत्नी को साथ ले गया और करीब तीन घंटे बाद अकेला लौटकर उसके बारे में अनभिज्ञता जताने लगा।
गैनही जंगल गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 29 वर्षीय पुत्री की शादी करीब 11 वर्ष पहले पिपरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और पति आए दिन मारपीट करता था।

Trending Videos
पीड़ित पिता के अनुसार, पुत्री को पता चला था कि उसका पति और उसके परिजन उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इस भय से वह 12 जून 2026 को ससुराल से भागकर मायके गैनही जंगल आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई।
घर वालों का कहना है कि 14 जून को धर्मेन्द्र उनके घर पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी को साथ ले जाने के लिए माफी मांगी। कुछ देर बाद विवाहिता फिर मायके लौट आई। इसके बाद धर्मेन्द्र दोबारा आया और उसे खड्डा ले गया।

आरोप है कि करीब तीन घंटे बाद वह अकेले लौट आया और परिजनों से कहा कि आपकी पुत्री नहीं है। पति के इस जवाब से घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन विवाहिता का सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।