{"_id":"69b31a785746099f1d0423ce","slug":"husband-killed-wife-injured-as-bike-crashes-into-parked-trailer-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156277-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल
Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र शर्मा की फाइल फ़ोटो
पटहेरवा। हाईवे पर देवरिया विशुन दयाल उर्फ बैरगही गांव के सामने बृहस्पतिवार दोपहर लकड़ी लादकर खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। गंभीर स्थिति देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार की दोपहर गोरखपुर से तमकुही जाते समय हाईवे पर देवरिया विशुन दयाल गांव के सामने ट्रेलर रुका था। पीछे से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से घुस गया। बाइक सवार महेंद्र शर्मा (32) व इनकी पत्नी विमल (28) निवासी प्रेम नगर पिपरा सपहा थाना कसया गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों व राहगीरों ने दंपती को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को जिला ले गए। बताया जाता है महेंद्र शर्मा पत्नी के साथ घर से ससुराल टड़वा के लिए निकले थे कि हादसे का शिकार हो गए।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि घायलों में महेंद्र शर्मा की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।