फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband commits suicide by hanging himself after an argument with his wife over the phone

Kushinagar News: पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging himself after an argument with his wife over the phone
मृतक सूरज की फाइल फोटो
धनघटा। क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार की रात छत की कुंडी से साड़ी के फंदे में लटक कर जान दे दी। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी और देर रात तक फोन पर उससे कहा सुनी हुई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तुर्कवलिया नायक गांव निवासी सूरज (25) पुत्र लाल बिहारी निषाद की शादी चार वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बासडीह गांव में हुई थी। सूरज की पत्नी दो वर्ष पूर्व एक बच्ची को जन्म देने के बाद से अपने मायके में ही रह रही थी। लाल बिहारी का कहना है कि सूरज की पत्नी चाह रही थी कि उसका पति भी ससुराल में आकर निवास करें। इसके लिए सूरज तैयार नहीं था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पति और पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर देर तक कहां सुनी हुई। इसके बाद परिवार के अन्य लोग अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। सूरज भी अपने कमरे में गया और छत की कुंडी में साड़ी का फंदा बांध कर गले में लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई तो चीखने-चिल्लाने लगे और सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed