फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hurdles in airport expansion will be removed, team formed

Kushinagar News: एयरपोर्ट के विस्तार की अड़चनें होंगी दूर, टीम गठित

Thu, 08 Aug 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Hurdles in airport expansion will be removed, team formed
कसया। एयरपोर्ट के विस्तार में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए बुधवार को तहसील सभागार में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैठक हुई। अड़चनों के निस्तारण के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टीम गठित की। उड़ान में टेलीकॉम कंपनी के 11 टावर और 15 से अधिक पेड़ बाधा बन रहे हैं। इसको हटाने के लिए अफसर टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में आने वाले बाधाओं पर चर्चा की। बताया गया कि उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए स्थगन आदेश के अलावा जिनकी जमीन निर्माणाधीन बाउंड्री के अंदर आ रही है, वे भी अवरोध पैदा कर रहे हैं। हवाई जहाज के उड़ान में बाधक बन रहे बड़े पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को निर्देश दिया गया। इसके लिए कमेटी गठित की गई। इसमें प्रभारी एटीसी एयरपोर्ट को अध्यक्ष, प्रभारी सीएनएस एयरपोर्ट, नायब तहसीलदार कसया को सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन

उड़ान में बाधक बने 11 टावरों को हटाने के लिए 12 अगस्त को टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा उच्च न्यायालय में उचित माध्यम की ओर से प्रभावी पैरवी कर मामले का शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद लंका, नरेंद्र रे, शिव मुरारी लाल, बृजेश मणि त्रिपाठी, अजय दुबे, शैलेंद्र दुबे, रतन मंजरी एसआई अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed