फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hottalk beatween village pramukh and minning officer

खनन अधिकारी और प्रधान के बीच नोकझोंक

Mon, 22 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hottalk  beatween village pramukh and  minning officer
खनन अधिकारी और प्रधान के बीच नोकझोंक
विज्ञापन

बालू लदे वाहनों को जबरन छुड़वाने के मसले पर बिगड़ी बात
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। छोटी गंडक नदी के सतगुढही स्थान घाट पर सोमवार को खनन निरीक्षक ने छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान वहां अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। इस बात को लेकर कुरमौटा के प्रधान और खनन निरीक्षक के बीच नोकझोंक हुई। खनन निरीक्षक ने इसकी सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसओ ने प्रधान को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रधान व ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खनन निरीक्षक शिवदयाल सिंह अवैध बालू खनन पर रोक के लिए सोमवार को छोटी गंडक नदी के सतगुढही स्थान घाट पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। यहां उन्होंने बालू लदी एक अवैध ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वह थाने लौट रहे थे, उसी दौरान कुरमौटा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह वहां पहुंच गए। जहां प्रधान की खनन निरीक्षक शिवदयाल सिंह से बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली छुड़वाने को लेकर नोकझोंक हुई। इस बीच मौका देख चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इससे नाराज खनन निरीक्षक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसओ के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां खनन निरीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली और मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करवाकर थाने ले लाए। थोड़ी देर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सख्ती के चलते बालू लदी फरार ट्रैक्टर-ट्राली भी थाने पहुंच गई। यह ट्रैक्टर सोहसा मठिया निवासी अनूप राव का बताया गया। एसओ सुनील राय ने बताया कि प्रधान व ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केेस दर्ज किया गया है। बाद में प्रधान को निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed