{"_id":"66565ff70bc0a614200625d4","slug":"home-guard-on-election-duty-injured-due-to-animal-attack-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117498-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जानवर के हमले से चुनाव ड्यूटी में आया होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जानवर के हमले से चुनाव ड्यूटी में आया होमगार्ड घायल
Wed, 29 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए एक होमगार्ड जवान को सोमवार की देर रात किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। उसके हाथ और गर्दन पर चोटें आई हैं। घायल होमगार्ड का इलाज कोटवा सीएचसी पर हुआ। इससे चुनाव ड्यूटी में आए अन्य होमगार्ड इस घटना से सहम गए। हमलावर जानवर का पता नहीं चल सका।
रायपुर के भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए होमगार्ड के जवान ठहरे हैं। सोमवार की रात को भोजन करने के बाद प्रमोद सिंह कॉलेज परिसर में ही टहल रहे थे। उसी दौरान उनपर किसी जानवर ने हमला कर भाग गया। इससे उनके गर्दन और बाएं हाथ की अंगुली में गहरी चोट लग गई। रात होने के चलते घायल प्रमोद जानवार की पहचान नहीं कर सके। घायल जवान को रात में ही कोटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इसके बारे में जानकारी होने पर नेबुआ नौरंगिया एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने सीएचसी कोटवा पहुंचे और घायल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएचसी के डॉ. प्रभु चौहान ने बताया कि होमगार्ड के जवान पर आई चोट देख लोमड़ी के पंजे का निशान प्रतीत हो रहा है। घायल जवान को टीका लगाने के साथ अन्य दवाएं दी गई हैं। अब उनकी हालत ठीक है। खड्डा रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। इसके बारे में पता कर रहा हूं।