{"_id":"6060896d8ebc3ee974450ae3","slug":"holika-kushinagar-news-gkp39009558","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग गीतों के बीच 1700 स्थानों पर हुआ होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग गीतों के बीच 1700 स्थानों पर हुआ होलिका दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाग गीतों के बीच 1700 स्थानों पर हुआ होलिका दहन
आज मनाई जाएगी होली, दिनभर होती रही रंग-अबीर, पिचकारी की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। होली धूमधाम से मनाने के लिए रविवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को परंपरागत ढंग से फाग गाते हुए लोगों ने शुभ मुहूर्त में जिले में 1700 स्थानों पर होलिकादहन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं पडरौना नगर समेत जिले के कस्बों में पिचकारी, रंग, अबीर गुलाल के साथ ही किराना की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। सोमवार को होली पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी।
होली को लेकर लोगों में उत्साह देखते बन रहा है। रविवार को पडरौना नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों के प्रमुख चौराहों और बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे, चिप्स, पापड़ सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें सजी रहीं। बच्चे अपने माता-पिता अथवा घर के बड़े बुजुर्गों के साथ इन दुकानों पर पहुंचे और खरीदारी की। कपड़े, मिठाई और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनाए। नवागत एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले भर में 1700 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। वहां किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस सतर्क रही। कोतवाली रोड स्थित दुकानदार श्रीकांत यादव, धर्मशाला रोड के राजू साहा, रेलवे स्टेशन रोड के मुरारी गुप्ता, सुभाष चौक के गणेश और तिलक चौक के आकाश चौरसिया आदि दुकानदारों ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए खरीदारों की संख्या बढ़ी है।
दस से 25 प्रतिशत तक बढ़ा है दाम
पिचकारी, अबीर, गुलाल के भाव पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दस से 25 प्रतिशत तक बढ़ा गया है। शेर, मोदी, योगी समेत विभिन्न प्रकार के मुखौटे 80 रुपये से 150 रुपये तक बिक रहे हैं। मलिंगा, धोनी व बेबी डॉल के चोटी अथवा बनावटी बाल 100 से 200 रुपये में मिल रहे हैं। इसमें मुर्गा वाले बाल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। पब्जी पिचकारी 150 रुपये से लेकर 900 तक बिक रही है। पब्जी गेम स्प्रे भी 35 से 200 तक बिक रहे हैं। रंग पांच रुपये से 50 रुपये, अबीर 150 रुपये, बार्निस रंग 100 रुपये, होली वाले टी-शर्ट 100 रुपये, प्रेस पाइप 90 रुपये से 350 रुपये, पटाखा पिचकारी 70 से 225 रुपये तक बिक रहे हैं। इसमें पबजी गेम पिचकारी व पिचकारी पटाखा युवाओं की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की पिचकारियां, मुखौटे, वाटर बैलून आदि युवाओं को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं होली
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में होली का त्योहार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाएं। जितना हो सके रंग खेलने से परहेज करें। अबीर लगाकर त्योहार का आनंद लें। बच्चों को खाने- पीने के सामान पर विशेष ध्यान दें। बाहर बने खाद्य पदार्थ के स्थान पर घर में पका भोजन और मिठाई खाएं।
-डॉ. एस प्रसाद, बाल रोग विशेषज्ञ, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना
डीएम और एसपी ने दी होली की शुभकामनाएं
डीएम एस. राजलिंगम और नवागत एसपी सचिंद्र पटेल ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। रंगों के इस त्योहार को हंसी-खुशी से मनाएं। होली के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी निकट है। किसी तरह का विवाद न हो, इस पर पूरा ध्यान दें। होली और शब ए बारात को देखते हुए यूपी 112 की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।