{"_id":"575aff194f1c1b520a9c5aac","slug":"hiyuwa-active-to-protect-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों को बचाने के लिए हियुवा सक्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों को बचाने के लिए हियुवा सक्रिय
कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नदियों को बचाने के लिए शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी ने पडरौना तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। हियुवा नेताओं ने कार्रवाई न होने पर इस मामले को लेकर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
हियुवा के बरेली मंडल प्रभारी राजन जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भू माफियाओं ने नदियों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जलस्रोत खत्म होने से बांसी समेत कई अन्य नदियां अब नाले का स्वरूप लेती जा रही हैं।
संगठन की मांग है कि बांसी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए तत्काल नदी के किनारे से अवैध कब्जा हटवाया जाए, नदी की सफाई कराई जाए तथा सभी घाटों का सुंदरीकरण कराया जाय।
विज्ञापन
राजन जायसवाल ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की अपेक्षा करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े इस मामले पर हियुवा वृहद आंदोलन शुरू करेगी। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नरेशचंद्र ने इनका ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान रविंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र मिश्रा, दूधनाथ वर्मा, जितेंद्र यादव, सुशील चौरसिया, रामनिवास चौरसिया, योगेंद्र चौहान, आत्मा गुप्ता, केश्वर पासवान समेत तमाम लोग मौजूद थे।