फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   History sheets of five animal smugglers opened

Kushinagar News: पांच पशु तस्करों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Mon, 13 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
History sheets of five animal smugglers opened
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर गांव में पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पूरे गांव में भ्रमण कर एक-एक पशु तस्करों के परिजनों से मुलाकात कर सत्यापन कराया। इसके बाद रविवार को पांच पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसमें पुलिस पर हमला करने वाला पशु तस्कर रियाज उर्फ ननकी अभी भी फरार चल रहा है, जो पडरौना कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर में 50 से अधिक पर पशु तस्करी और गो-मांस बेचने का केस दर्ज है। इस गांव में नौ हिस्ट्रीशीटर भी हैं, जिनका पशु तस्करी से पुराना नाता है और गैंग लीडर के तौर पर काम करते हैं। एसपी के निर्देश और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए मेंहदी हसन उर्फ चुन्नू पुत्र शाहआलम कुरैशी ग्राम बसहिया बनवीरपुर, कौशर कुरैशी पुत्र सद्दीक ग्राम बसहिया बनवीरपुर, रियाज आलम पुत्र बदरुद्दीन ग्राम बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना, सदरे आलम पुत्र रियासत अली ग्राम वीर अब्दुल हमीद नगर थाना कोतवाली पडरौना, मुन्ना अंसारी पुत्र ताज मुहम्मद ग्राम दोमाठ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed