फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hindutva is the mantra to build a powerful India: Bhikhari

हिंदुत्व है शक्तिशाली भारत के निर्माण का मंत्र : भिखारी प्रजापति

Mon, 12 Aug 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hindutva is the mantra to build a powerful India: Bhikhari
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सभागार में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रदेश के 18 मंडलों के मंडल, संभाग प्रभारी, प्रकोष्ठों के प्रभारी और 75 जिलों के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। महासंघ के प्रकोष्ठों में सामंजस्य स्थापित कर मजबूत करने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि हिंदुत्व अखंड शक्तिशाली भारत के निर्माण का मंत्र है। विश्व हिंदू महासंघ हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा को लेकर सदैव खड़ा रहा है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर महासंघ को सशक्त, मजबूत और शक्तिशाली बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सामंजस्य स्थापना के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ एक परिवार है। यहां हर सदस्य तक को अवसर दिया जाता है। बैठक को महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, रेखा श्रीवास्तव, किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कनकेश्वरी नंद गिरि आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल और संचालन जिलाध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने किया। अंत में गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. कमलेश शाही, राजेश शर्मा, मनोज प्रजापति, प्रवीन दूबे, गंगा शर्मा, रुद्र कुमार पाठक, संतोष, विष्णु कांत चौबे, जयशंकर केसरी, मुकेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र गोरख मिश्र, मृत्युंजय सिंह, विनोद गोविंद राव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed