फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   high tension wire increased tension

हाईटेंशन तार ने बढ़ाई टेंशन

Sat, 02 Jul 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
high tension wire increased tension
हाईटेंशन तार ने बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धारमठिया के ऊपर से गुजरी है 11 हजार केवीए की लाइन
सुबह की प्रार्थना कराई जाती है दूसरी जगह
उजारनाथ (कुशीनगर)। प्राथमिक विद्यालय धारमठिया के परिसर में कक्षा के पास लगे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका बनी रहती है। परिसर से होकर हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। जबकि शासन का निर्देश है विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। न ही बिजली के तार गुजरेंगे। बावजूद इसके सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
जिम्मेदारों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्राथमिक विद्यालय धारमठिया में 100 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। विद्यालय परिसर से होकर 11 हजार केवीए का तार गुजरा है। यहां पर कक्षा के पास ही ट्रांसफार्मर लगा है। इस वजह से परिसर में किसी तरह का कार्यक्रम नहीं होता है। हाईटेंशन तार की वजह से सुबह की प्रार्थना दूसरी जगह कराई जाती है। शिक्षकों का कहना है कि शॉर्टसर्किट होने से कई बार ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के अप्रैल माह में 11 हजार की लाइन टूटकर गिर गई थी। हालांकि उस दिन स्कूल में छुट्टी थी। एचटी लाइन से बगल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई थी। अध्यापकों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार बिजली निगम को पत्र भेजा जा चुका है। बारिश में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शिक्षक ज्यादा चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
विद्यार्थियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं। शिकायत की गई है, लेकिन तारों को हटाया नहीं गया है।
अंकिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी
...
ऐसी कोई जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रवि कुमार, अवर अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed