{"_id":"647795b00e5f4cc89f009f14","slug":"high-tension-line-above-sports-field-kushinagar-news-c-7-1-188811-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नीचे युवा खेल रहे, ऊपर हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नीचे युवा खेल रहे, ऊपर हाईटेंशन तार
Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार बना खिलाड़ियों के लिए खतरा,कभी भी हो सकती है अनहोनी।संवाद
पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार के खेल मैदान से गुजरी हाइटेंशन लाइन, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन से खतरे की आशंका बनी हुई है। यह लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। इसी के नीचे खेलों का आयोजन होता है। इससे खिलाड़ियों के ऊपर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। विद्यालय और बाजार के लोगों की तरफ से इसे हटाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
बोदरवार बाजार में खेल या कोई अन्य बड़ा आयोजन करने के लिए यहां के लोग पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान का चयन करते हैं। छोटे-बड़े अनेक स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी इसी मैदान में सुबह-शाम खेलने आते हैं। खेल मैदान के ऊपर से ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। यह लाइन काफी पुरानी और जर्जर हालत में है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
इस विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद मिश्र, जीके प्वाइंट स्कूल के प्रबंधक शिवचरण प्रसाद, पंचायत कन्या ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज के प्रबंधक उपेंद्र तिवारी, हरि प्रसाद चौधरी, मंतार अली, नरेंद्र यादव आदि ने बताया कि खेल मैदान से पोल व तार को हटाने के लिए विद्युत निगम के एसडीओ संजय यादव व एसडीएम से लगायत उच्चाधिकारियों को कई पत्र दिए गए हैं, लेकिन हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ संजय यादव ने बताया कि मंगलवार को ही उस जगह का निरीक्षण किए हैं। यदि प्रबंध समिति हाईटेंशन हटाने में आने वाले खर्च की जिम्मेदारी उठाए तो जल्दी हट जाएगा। अन्यथा बिजली निगम के पास बजट नहीं है। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। बजट आने पर हटाया जा सकेगा।