{"_id":"662ae5cf3ff3b1cdc202d7f4","slug":"helper-dies-after-being-hit-by-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-115970-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत
Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुही-टड़वा मार्ग से हाईवे की ओर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक ट्रक तमकुहीरो-टड़वा मार्ग से हाईवे की ओर जा रहा था। इस ट्रक पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव पथरवा निवासी सीताराम पाल का 20 वर्षीय बेटा अनूप पाल खलासी का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के किसी व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर सूचना दी कि उसका घर आग की चपेट में आ गया है। घर पहुंचने की जल्दबाजी में युवक चलते ट्रक से नीचे उतरने के प्रयास में पहिया के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।