{"_id":"668f184000b0bdbbf20f4b14","slug":"help-center-will-start-from-tomorrow-counseling-will-be-done-from-16th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119677-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल से शुरू होगा हेल्प सेंटर, 16 से होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल से शुरू होगा हेल्प सेंटर, 16 से होगी काउंसिलिंग
Thu, 11 Jul 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पालिटेक्निक में तीन वर्षीय डिप्लोमा में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई। 12 जुलाई से हेल्प सेंटर खुल जाएंगे। जहां से छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकेंगे। 16 जुलाई से उनकी काउंसिलिंग के साथ प्रमाण पत्रों की जांच कर नामांकन किया जाएगा।
जिले में पडरौना और हाटा में राजकीय पॉलिटेक्निक संचालित हैं। पडरौना के मंशाछापर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्नीक में मैकेनिकल, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्टि्रकल एवं इलेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और हाटा में संचालित राजकीय पॉलिटेक्नीक में मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई होती है। इन दोनों संस्थानों के प्रत्येक कोर्स में 60-60 सीटें हैं। इसके अलावा प्रत्येक कोर्स में ईडब्ल्यूएस के लिए 15-15 सीटें समेत 75 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन होना है। इन सभी कोर्सों में नामांकन के लिए 12 जुलाई से हेल्प सेंटर खुल जाएंगे, जहां नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राएं कॉलेजों से ऑनलाइन या ऑफलाइन संपर्क कर नामांकन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद 16 जुलाई से कॉलेज में पहुंचकर छात्र-छात्राएं काउंसिलिंग कराएंगे।
काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कर नामांकन किया जाएगा। इस संबंध में राजकीय पॉलिटेक्नीक पडरौना के प्राचार्य पीसी गुप्ता ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 12 जुलाई से हेल्प सेंटर सक्रिय हो जाएंगे, जहां छात्र-छात्राएं ऑनलाइन या ऑफलाइन संपर्क कर नामांकन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 16 जुलाई से संबंधित छात्रों की काउंसलिंग कर उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। सबकुछ सही मिला तो उनका नामांकन किया जाएगा।