फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Heavy vehicles will not go on Kuberstan road tomorrow

Kushinagar News: कुबेरस्थान मार्ग पर कल नहीं जाएंगे भारी वाहन

Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not go on Kuberstan road tomorrow
पडरौना। सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुबरेस्थान मार्ग पर बुधवार को रूट डायवर्जन किया गया है। इस मार्ग पर तड़के तीन बजे से शाम पांच बजे तक बड़े कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को श्रावण मास के प्रथम पक्ष की तेरस तिथि है। इस दिन शिवमंदिर कुबेरस्थान में कावड़ यात्री पैदल कावड़ निकालेंगे। इसको देखते हुए कुबेरस्थान के रास्ते पडरौना से तुर्कपट्टी जाने वाली मार्ग पर बुधवार की सुबह तीन बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सेवरही और तमकुहीराज से तरफ से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर नहरफाल तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed