{"_id":"68603abc43d9db282402d997","slug":"heavy-rain-is-expected-in-one-to-two-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140501-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक से दो दिनों में भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक से दो दिनों में भारी बारिश के आसार
Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बारिश नहीं होने के बाद शनिवार को उमस भरी गर्मी दिनभर बनी रही। इससे लोग परेशान हुए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश के आसार बने हैं, लेकिन बारिश नहीं होने के बाद उमस भरी गर्मी लगातार बनी है। जिले में सुबह मौसम ठंडा रहा। धूप खिलने के बाद उमस भरी गर्मी बनी रही। एक दो दिन में जिले के सभी हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जिल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार मौसम बदल रहा है। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटे की चल रही है। शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
लोगों को उम्मीद थी कि आज बारिश होगी, लेकिन सुबह करीब आठ बजे तेज धूप निकला तो उमस भरी गर्मी बढ़ गई। हालांकि रूक-रूक पर पूरे दिन आसमान में बादल छाए, लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान से बादल छट जा रहे थे, जिसके बाद निकली तेज धूप से गर्मी बढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने से पूरे दिन लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। घर से बाहर निकले लोग गमछे से शरीर पर हुए पसीने पोछते दिखे। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुवि वी सिंह ने बताया कि इस सप्ताह जिले में बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। एक दो दिन में जिले के सभी हिस्सों में बारिश होगी।