फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health workers should wear aprons and should not give shelter to outsiders

Kushinagar News: एप्रन में रहें स्वास्थ्यकर्मी बाहरी लोगों को न दें प्रश्रय

Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health workers should wear aprons and should not give shelter to outsiders
पडरौना। मेडिकल कॉलेज का डीएम विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को निरीक्षण की। बिना एप्रन में स्वास्थ्यकर्मियों को देख नाराजगी जाहिर की और ड्यूटी के दौरान एप्रन में रहने का निर्देश दिया। दवा की उपलब्धता की जानकारी लेने के बाद मरीजों से मिलकर मिलने वाली दवा और इलाज के बारे में पूछा। वार्डों में जाकर भी व्यवस्था देखी और साफ सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम दोपहर में मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में पहुंचे कक्ष संख्या सात, आठ, नौ और दस में बैठे डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टरों और वहां मौजूद मरीजों से जानकारी लिया। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति, मेडिकल वार्ड, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, महिला वार्ड,पुरुष वार्ड, फिजियोथिरेपी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, दवा स्टोर, स्टॉक रुम, एसएनसीयू वार्ड, किचन, नर्स ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण किया। डीएम ने मरीजों से दवा और डॉक्टरों से रेगुलर चेकअप के बारे में पूछा। एक्स रे कक्ष व आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक व स्टाफ मौजूद मिले। मरीजों को मिले दवाओं पर एक्सपायरी तिथि भी डीएम ने चेक की। कोई गड़बड़ी नहीं मिली। स्टोर कक्ष से प्रतिदिन दी जाने वाली दवा के स्टाॅक की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी न होने दें, स्वास्थ्यकर्मी एप्रन में रहें, ताकि आने वाले मरीजों को बाहरी और स्वास्थ्यकर्मियों में फर्क दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. एमएच खान, डॉ. बृजनंदन, डॉ. आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed