फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   health team check up corona

कोरोना अलर्ट 20-09-20

Sun, 30 Aug 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
health team check up corona
कोरोना जांच करने गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, लोगों ने नहीं कराई जांच
विज्ञापन

मथौली बाजार(कुशीनगर )। क्षेत्र के लोहेपार गांव में शनिवार को एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को सीएचसी मथौली मोतीचक की टीम लोगों की जांच करने के लिए गांव पहुंची, लेकिन लोगों ने जांच कराने से इंकार कर दिया। उन लोगों का कहना था कि उनकी जांच द्वेषवश कराई जा रही है। डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी किसी ने जांच नहीं कराया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान अजय कुमार वर्मा, रागिनी मिश्र, राजेश कुमार, विश्वमित्र गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, प्रेमलता सिंह, बलवंती देवी आदि मौजूद रहीं। मथौली सीएचसी प्रभारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि रविवार को कोरोना एंटीजन किट से 38 और आरटीपीसीआर से 10 समेत कुल 48 व्यक्तियों की जांच हुई, जिसमें सभी निगेटिव मिले। अब तक कुल 2466 व्यक्तियों की कोरोना जांच हुई, जिसमें से 67 व्यक्तियो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से 22 व्यक्तियों को एल-वन हास्पिटल लक्ष्मीपुर रेफर कर दिया गया है। 42 लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि 13 मरीज स्वस्थ्य होकर घर आ गए हैं।

संक्रमित मरीज के घर को किया सील
अहिरौली बाजार। जगदीशपुर गांव में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। प्रशासन के लोग गांव पहुंच कर उसके घर को सील कर दिया। जगदीशपुर गांव के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने 29 अगस्त को कप्तानगंज सीएचसी पर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। इसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई है। हलका लेखपाल सुरेंद्र कुमार गौतम ने प्रशासन की तरफ से गांव में पहुंचे और संक्रमित मरीज के घर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed