{"_id":"660188209ce2fe522304b060","slug":"health-department-prepared-for-emergency-celebrate-holi-with-caution-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114589-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार, सावधानी से मनाएं होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार, सावधानी से मनाएं होली
Mon, 25 Mar 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। किसी भी आपात से निपटने के लिए जिले के 75 महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है। आवश्यकता के अनुसार ये मौके पर पहुंच जाएंगी। इसके साथ चार एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया है। किसी भी आपात स्थिति मेंं कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन करके किसी भी घटना-दुर्घटना या विवाद की सूचना दी जा सकेगी। प्रशासन की तरफ से तत्काल मौके पर मदद पहुंचाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने होली के त्योहार को लेकर सभी प्रकार की छुट्टियों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। यहां 20 बेड के आईसीयू विंग को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एलर्ट मोड में रखा गया है। होली वाले दिन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. दीन मोहम्मद, डॉ. अनवर, डॉ. आलम और डॉ. एमएच खान व फार्मासिस्ट मुनीर खान और मुजउवर खान को तैनात किया गया है। यहां की ओपीडी 25 और 26 मार्च को खुली रहेगी। इसी प्रकार सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल पर होली के मद्देनजर सभी प्रकार की तैयारियों कर ली गई है। सभी अस्पतालों में मानक के अनुरूप डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की गई है। सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में मौजूद है।
-
मौके पर तत्काल पहुंचेंगी एंबुलेंस
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि होली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारियों से संपर्क कर जिले के 75 महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस को खड़ा करने का निर्णय लिया है जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने का काम करेंगी। इसी तरह गर्भवती या ऐसी महिलाएं, जिन्हें प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल ले जाना हो, वे 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगा सकते हैं।
-
होली खेलते समय इनका भी रखें ख्याल
-डॉक्टर ने होली में सेहत का ध्यान रखने के लिए दिए टिप्स
होली के दिन खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि इन दिनों बाजार में मिलावटी वस्तुएं आ जाती हैं, तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, बासी भोजन न करें । ताजा भोजन करें, मसालेदार चीजें खाने से बचें, पुरानी मिठाइयों को न खाएं, क्योंकि त्योहारों में मिलावटी वस्तुओं से बनी मिठाइयां भी बिकती हैं। कई दिन पुरानी मिठाइयां बीमार कर सकती हैं, फल ज्यादा खाएं, लेकिन अच्छी तरह धोकर, शाकाहारी भोजन करें। हाथ अच्छी तरह धोकर खाएं, क्योंकि हाथों में रंग- गुलाल आदि लगे होते हैं। अधिक केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने की बजाय हर्बल रंग और अबीर खरीदें। जहां तक संभव हो अबीर से ही होली खेलें। जिन्हें एलर्जी और अस्थमा रोग है, वे रंग-गुलाल से बचें। तबीयत बिगड़ सकती है। बच्चों को भी ज्यादा देर तक पानी में न खेलने दें। अभी इस मौसम में ज्यादा भीगना बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। धूल-मिट्टी, कीचड़ आदि में होली खेलने से बचें। इससे भी सेहत काे नुकसान पहुंच सकता है। आंखों को रंगों से बचाएं।
विज्ञापन
--
कलेक्ट्रेट में बना है कंट्रोल रूम
-कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका फोन नंबर-05564- 260590 है। कंट्रोल रूम की प्रभारी नेबुआ नौरंगिया की बीडीओ उषा पाल को नामित किया गया है। किसी भी विवाद या घटना दुर्घटना की सूचना उनके मोबाइल नंबर- 9452061141 पर भी दी जा सकती है। 108 नंबर की चार एएलएस जिला अस्पताल में खड़ी रहेंगी। किसी भी वक्त इनके टोल फ्री नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुला सकते हैं।
--
तैनात किए गए हैं मजिस्ट्रेट
-त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी तहसीलों के संपूर्ण क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। सभी नगरीय क्षेत्रों में निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी आठ मार्च को होली संपन्न होने के बाद ही अपना क्षेत्र छोड़ेंगे। कोई भी समस्या आने पर डीएम और एसपी को सूचना देंगे।