{"_id":"650c9c21125e52915602bcc5","slug":"health-checkup-of-sweepers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4916-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 180 सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 180 सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Fri, 22 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 180 सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय और बताए गए।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ है। इस लिए लोगों को घर के आस-पास के स्थानों की नियमित सफाई करनी चाहिए। स्वच्छता अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर नगर की नियमित सफाई कराई जा रही है। यदि किसी मोहल्ले में समय पर कूड़ा का निस्तारण न हो तो नगर पालिका प्रशासन को जानकारी दें।
स्वच्छता प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी की अगुवाई में नगर में विशेष सफाई अभियान रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने एएनएम मीरा दूबे, विमलेश दूबे, किशोर, अमजद अली, वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि के साथ नगर के सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, रास बिहारी श्रीवास्तव, उग्रसेन शर्मा, हरेंद्र यादव, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।