{"_id":"5d66c6dd8ebc3e93b31a4a4e","slug":"health-camp-organized-in-mushar-dominated-villages-kushinagar-news-gkp319356943","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसहर बहुल गांवों में कैंप लगाकर सघन जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसहर बहुल गांवों में कैंप लगाकर सघन जांच शुरू
विज्ञापन
रामपुर बरहन गांव के बढ़ई टोला मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैम्प लगा कर बच्चों का इलाज करते चिकित्स?
- फोटो : KUSHINAGAR
मुसहर बहुल गांवों में कैंप लगाकर सघन जांच शुरू
मुसहरों की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
पडरौना। दुदही क्षेत्र में बीमारियों से जूझ रहे नौ मुसहरों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे की सक्रियता बढ़ गई है। मुसहर बहुल गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू करा दिया गया है।
सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बुधवार की देर शाम बताया कि मुसहर बाहुल्य गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर खांसी, बुखार, डायरिया, टीबी, कुष्ठ रोग और मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 138 मुसहर बहुल गांवों में ये कैंप लगाए जाएंगे। 25 अगस्त को 44 मुसहर बहुल गांवों के 2730 मरीजों की जांच कर दवा दी गई थी। उसके बाद 26 अगस्त को 30 मुसहर बाहुल्य गांवों में 1772, 27 अगस्त को 21 मुसहर बाहुल्य गांवों में 1364 मरीजों की जांच कर मुफ्त में दवा दी गई। इस जांच में खांसी के 768, बुखार के 1828, डायरिया के 266 मरीज मिले। शिविर के दौरान 319 बच्चों का टीकाकरण किया गया। कुष्ठ रोग के 46 तथा मलेरिया के लक्षण वाले 1783 लोगों की जांच की गई। हालांकि वे मलेरिया से ग्रस्त नहीं मिले।
सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य शिविरों में सभी मुसहर परिवारों के लोग शामिल हों और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा लें। बीमारी की दशा में तत्काल क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम से संपर्क करें। वाहन न मिले तो 108 या 102 नंबर के एंबुलेंस को मुफ्त में फोन करके सरकारी अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।