{"_id":"696fe5c0cf19a0165b0ff9fb","slug":"he-expressed-displeasure-over-the-negligence-in-weighing-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-153168-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी
Wed, 21 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
हाटा। पट्टन स्थित राजकीय आदर्श धान क्रय केंद्र पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। क्रय केंद्र पर पहले से मौजूद किसानों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घंटों इंतजार के बावजूद उनके धान की तौल नहीं की जा रही है। किसानों की शिकायत सुनते ही सांसद और विधायक ने नाराजगी जताई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि वे सुबह से ही धान लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं, लेकिन संबंधित कर्मचारी टालमटोल कर रहे हैं। कभी कांटा खराब होने तो कभी स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर तौल नहीं की जा रही है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।