{"_id":"684dc0380adaea32cc01ebbc","slug":"hata-jawan-martyred-in-naxalite-attack-in-jharkhand-mourning-in-the-village-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-139551-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झारखंड में नक्सली हमले में हाटा का जवान शहीद, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झारखंड में नक्सली हमले में हाटा का जवान शहीद, गांव में शोक
Sun, 15 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर सत्यवान कुमार सिंह शनिवार की सुबह झारखंड में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए। उनके शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची कोहराम मच गया।
गांव सहित पास के लोग उनके घर पहुंच गए। उनका शव रविवार की सुबह गांव पहुंचेगा। रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले प्रेम सिंह के चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे सत्यवान कुमार सिंह वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। कुछ वर्षों बाद उनका प्रमोशन हुआ और वह सब इंस्पेक्टर बन गए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती झारखंड में थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नक्सल विरोधी तलाशी अभियान में उड़ीसा बाॅर्डर के पास जंगल में उनकी टीम गई थी।
उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सत्यवान के शहीद की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच परिवार को सांत्वना दी। शहीद के पिता प्रेम सिंह, माता गीता देवी, पत्नी प्रियंका और बेटे सभ्य सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।
सीआरपीएफ की ओर से परिवार को सूचना मिली है कि शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचेगा। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटे से बात हुई थी। बेटे ने जुलाई में घर आने की बात कही थी।