{"_id":"68740670c9156e2ae40b265d","slug":"hata-girls-body-found-in-deoria-uproar-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-141468-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा की किशोरी की देवरिया में मिली लाश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा की किशोरी की देवरिया में मिली लाश, हंगामा
Mon, 14 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हाटा में हाईवे जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
कुशीनगर/हाटा। घर से लापता किशोरी की लाश देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में नहर के किनारे शनिवार की देर रात को मिली। किशोरी के एक आंख पर चोट के निशान थे। घरवालों ने मोहल्ले के एक दूसरे समुदाय के युवक पर दो दिन पूर्व पिटाई करने और हत्या का आरोप लगाकर एनएच-28 को रविवार शाम को जाम कर दिया। दो समुदाय का मामला होने के कारण मोहल्ले में पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने सड़क से जाम खत्म कराया तो आक्रोशित महिलाएं थाने पहुंचकर हंगामा करने लगीं। पुलिस ने समझा-बुझाकर नाराज महिलाओं को शांत कराया। इस मामले में किशोरी के दादा ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराया था। आरोपी युवक सहित दो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के संघर्ष के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हाटा नगर पालिका के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की शाम को घर से गायब हो गई थी। घरवालों ने इसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। किशोरी की दादा की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। शनिवार की देर रात को देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नहर के किनारे खेत में किशोरी की लाश मिली। उसके एक आंख पर चोट के निशान थे और जीभ भी बाहर निकली थी।
घरवालों का आरोप है कि मोहल्ले के एक दूसरे समुदाय का युवक उसको परेशान करता था। कुछ दिन पूर्व उसको थप्पड़ भी मारा था। किशोरी की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और भारी संख्या में रात को कोतवाली पहुंच गए। दो समुदाय का मामला होने के कारण मोहल्ले में कई थानों की पुलिस और पीएचसी तैनात कर दी गई। एसओजी देर शाम तक हाटा कस्बे में जमी रही।
पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाम करीब पांच बजे मोहल्ले की महिलाएं निकलीं और हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद हाईवे से समझा-बुझाकर हटाया तो थाने में पहुंचकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद यहां से दोबारा फिर हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक आवागमन ठप रहा। देर शाम तक पीएचसी व पांच थानों की पुलिस के साथ सीओ कुंदन सिंह हाटा कस्बे में जमे रहे। घरवाले युवक पर किशोरी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।