फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hartalika Teej and Ganesh Utsav are in full swing, idol bookings begin

Kushinagar News: हरतालिका तीज और गणेश उत्सव की धूम, मूर्तियों की बुकिंग शुरू

Sat, 12 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej and Ganesh Utsav are in full swing, idol bookings begin
पडरौना। हरतालिका तीज और गणेश उत्सव के त्योहार आते ही शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश उत्सव को लेकर जहां दुकानों पर गणेश की मूर्तियों की बुकिंग तेज हो गई है, वहीं सजावटी सामानों और शृंगार सामग्री से बाजार पटा हुआ है। शहर के धर्मशाला रोड से लेकर तिलक चौक व पुराने बाजार में सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

बाजार में मिट्टी और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) बनाई गई भगवान गणेश की मूर्तियों की बुकिंग सबसे तेजी से हो रही है। पूजा समितियां पंडाल सजाने के लिए मूर्तियों को अंतिम रूप देने और बुकिंग कराने में जुटी हैं। घर की सजावट के लिए बाजारों में झूमर, रंग-बिरंगी झालरें और आर्टिफिशियल फूलों की मालाओं की उपलब्धता बनी हुई है। फैंसी झूमर, तोरण द्वार, एलईडी लाइट्स और कपड़े के आकर्षक पर्दे महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं हरतालिका तीज व्रत की तैयारियों के चलते सुहाग पिटारी, फैंसी साड़ियां, मैचिंग ज्वेलरी, गोटा-पट्टी की लटकन और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

लगातार पड़ रहे त्योहारों की वजह से फल, मिठाई, पूजा सामग्री और सजावटी कपड़ों के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजार में बढ़ती ग्राहकों की संख्या से स्थानीय अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
हरतालिका तीज के लिए खरीदारी करने पहुंची महिलाएं बोलीं:-
हरतालिका तीज हमारे लिए बहुत ही पवित्र त्योहार है। इस बार बाजार में सजावट के इतने खूबसूरत झूमर और आर्टिफिशियल मालाएं आई हैं कि खरीदारी करने में बहुत आनंद आ रहा है। निर्जला व्रत रखने की तैयारी के साथ-साथ पूजा की सामग्री की खरीदारी पूरी कर ली है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इस व्रत का हम साल भर इंतजार करते हैं। -बबिता देवी, पडरौना

00000
इस बार तीज और गणेश उत्सव एक साथ आने से घर और बाजार दोनों में चहल-पहल का माहौल है। काम के साथ-साथ त्योहार की तैयारियां व्यस्तता से भरा हुआ है, लेकिन बाजार की चहल-पहल देखकर सारी थकान दूर हो जाती है। इस बार मैंने पूजा स्थल को सजाने के लिए फैंसी झालरों की खरीदारी की है।- संजू देवी,पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed