फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hanumat idol installed in sanctum sanctorum as per law

Kushinagar News: विधि-विधान से गर्भगृह में हनुमत प्रतिमा स्थापितट

Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Hanumat idol installed in sanctum sanctorum as per law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। क्षेत्र के गोसाई पट्टी स्थित छिहुला ब्रह्मस्थान परिसर में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का सोमवार को समापन हुआ। नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के गर्भ गृह काे खोल दिया गया।
मंदिर परिसर में आचार्य पंडित मुन्ना शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान की मूर्ति पर जलाभिषेक किया। इसके बाद आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा चखनी दुक्खी मिश्र, गोसाई पट्टी, परसौन, रामचंद्रपुर, दाहूगंज, श्यामपट्टी, लतवाचट्टी का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन कर हनुमान की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का गर्भगृह खोल दिया गया। इस मौके पर आयोजकों ने भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इसके पूर्व कथा वाचक पंडित कंचन किशोरी ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राम नाम भक्ति ही मनुष्य के जीवन का आधार है। अगर जीवन में भक्ति नही, तो सब कुछ होते हुए भी सब वैसे ही व्यर्थ हो जाता है जैसे नमक के बिना भोजन।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंवर पटेल, उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, भोला पटेल, मन्नू कुमार, किशुनदेव प्रजापति, मनीष कुशवाहा, भीम कुशवाहा, मंजीत यादव, बिटटू शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed