{"_id":"69026c206e55078c170bc4ff","slug":"half-his-life-was-spent-in-tihar-jail-sukhdev-did-not-want-to-leave-his-home-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148064-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिहाड़ जेल में बीत गई आधी जिंदगी...अब घर छोड़कर नहीं जाना चाहता था सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिहाड़ जेल में बीत गई आधी जिंदगी...अब घर छोड़कर नहीं जाना चाहता था सुखदेव
Thu, 30 Oct 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर/रहसूबाजार। दिल्ली के चर्चित नीतिश कटारा हत्याकांड का आरोपी सुखदेव पहलवान के घर आने के बाद परिजनों में खुशी थी। वह 20 साल बाद छठ और दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। बेटे की शादी में भी सुखदेव नहीं आ सका, सीधे अपने बहू का चेहरा देखा।
हादसे में मौत के बाद परिजनों में जहां चीख पुकार मच गई वहीं गांव में सन्नाटा रहा। घर वालों का आरोप है कि वह दो जून की रोटी के चक्कर में नौकरी करने गए, लेकिन फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया था।
चौराखास थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव निवासी 55 वर्षीय सुखदेव यादव अपने गांव के विजय कुमार गुप्ता और भगवत सिंह के साथ एक निमंत्रण में मंगलवार की शाम को घर से बाइक से निकला था। रात को घर लौटते समय हाईवे पर बघौचघाट मोड़ के समीप सड़क हादसे में सुखदेव की मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनकर घर वालों को विश्वास तो नहीं हुआ, लेकिन मौके पर जाने के बाद खून से सनी लाश देख चीखने लगे। इकलौते बेटे नितेश यादव ने बताया कि बचपन में पिता जेल चले गए। सजा काटने के बाद जेल से आए तो परिवार में समय बिताना उनका मकसद था, लेकिन ईश्वर ने सदा के लिए छीन लिया। पहली बार पिता के साथ दीपावली, छठ का पर्व एक साथ मनाया।
परिजन बुधवार की शाम को दाह संस्कार कर दिए। दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ शाम तक लगी रही। थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि चौराखास थाने में कोई मुकदमा सुखदेव के खिलाफ नहीं है।