फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   GST-only 9 gram panchayat got the rejistration done

जीएसटी : सिर्फ नौ ग्राम पंचायतों ने कराया पंजीकरण, लगेगा जुर्माना

Mon, 08 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
GST-only 9 gram panchayat got the rejistration done
जीएसटी : सिर्फ नौ ग्राम पंचायतों ने कराया पंजीकरण, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

पडरौना। ढाई लाख से अधिक की आपूर्ति लेने वाले सरकारी विभागों को जीएसटी में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है, लेकिन 1003 ग्राम पंचायतों में सिर्फ नौ ने ही पंजीकरण कराया है। डीएम और सीडीओ की तरफ से सभी ग्राम पंचायतों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है, लेकिन इसमें कोई तेजी नहीं आ रही है। शीघ्र पंजीकरण न कराने पर इन पर जुर्माना लगा दिया जाएगा।
सरकारी विभाग भी जीएसटी के दायरे में आ गए हैं, लेकिन उसकी अदायगी नहीं की जा रही है। जबकि ढाई लाख रुपये से अधिक की आपूर्ति लेने वाले समस्त विभागों के लिए जीएसटी में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद से जनपद में अब तक तीन नगरपालिका, नौ नगर पंचायत, 14 ब्लॉक और नौ ग्राम पंचायतों ने ही जीएसटी ली है, जबकि एक अक्तूबर 2018 से पंजीकरण कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। जीएसटी में पंजीकरण न कराने वाले विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग 20 हजार रुपये तक के अर्थदंड की नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संस्थानों की भांति सरकारी विभागों में भी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिले के समस्त सरकारी विभागों के आहरण-वितरण अधिकारियों को वेबसाइट पर अपना जीएसटी पंजीकरण कराना है। ढाई लाख रुपये तक की आपूर्ति पर टीडीएस की कटौती कर भुगतान करना होता है। इसके लिए विभागों को पैनकार्ड आहरण-वितरण अधिकारी के पदनाम से बनवाना होता है।
वाणिज्य कर विभाग के मुताबिक जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी, बीडीओ, नगरपालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, पीडब्ल्यूडी, कार्यदायी संस्थाएं और अन्य विभागों को जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य है, लेकिन जीएसटी लागू होने से लेकर अब तक सिर्फ 102 अधिष्ठानों ने पंजीकरण कराया है। जबकि जिले में 1003ग्राम पंचायतों सहित अन्य विभाग हैं, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीएसटी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

डीएम और सीडीओ जारी कर चुके हैं पत्र
डीएम ने बीते तीन अगस्त को जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को पत्र भेजकर टीडीएस की कटौती किए जाने एवं जीएसटीआर-7 रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया था। ऐसा न करने वालों पर अर्थदंड लगाए जाने की चेतावनी दी थी। इससे पहले पांच मई को सीडीओ अनुज मलिक ने बीडीओ, सभी ईओ और आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed